,

Morena: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, भूमि मुआवजे और MSP को लेकर हाईवे जाम

Morena

Report: Pratap Bhagel

Morena कृषि और किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (NH-3) पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने हाईवे की एक तरफ की सड़क को पूरी तरह बंद कर धरना शुरू कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Morena तीन प्रमुख मांगें: मुआवजा, कर्ज माफी और एमएसपी गारंटी

कांग्रेस के इस ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन के केंद्र में किसानों की तीन बड़ी मांगें हैं। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसानों की अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा तत्काल दिया जाए। इसके साथ ही कांग्रेस ने किसानों की पूर्ण कर्ज माफी और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने की मांग सरकार के सामने रखी है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Morena सुरक्षा के कड़े इंतजाम: मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हाईवे पर बढ़ती भीड़ और हंगामे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को प्रदर्शन स्थल पर तैनात किया गया है। खुद मुरैना एसपी धर्मराज मीणा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का मुख्य फोकस हाईवे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम राहगीरों को हो रही असुविधा को कम करने पर है।

Morena हाईवे पर तनाव की स्थिति: जारी है विरोध प्रदर्शन

खबर लिखे जाने तक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। हाईवे के एक हिस्से पर टेंट लगाकर कार्यकर्ता डटे हुए हैं। प्रदर्शन के कारण ग्वालियर और धौलपुर की ओर जाने वाले यातायात की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Read this: Rampur नगर पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था, परेशान लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…