Domestic Violence : बालोद के जमरुवा गांव में दर्दनाक घटना
Domestic Violence : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत जमरुवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पूरा इलाका स्तब्ध रह गया।
Domestic Violence : घरेलू विवाद बना हिंसा का कारण
जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी बेटे प्रमोद देवांगन ने अचानक गुस्से में आकर अपनी मां और पिता पर हमला कर दिया।इस हमले में उसने अपनी मां के सिर पर धारदार छुरी से वार किया, जबकि पिता के हाथ पर भी गंभीर चोट पहुंचाई।
Domestic Violence : दोनों गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना में घायल हुए गणेश देवांगन और उनकी पत्नी कुमारी बाई देवांगन को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
Domestic Violence : आरोपी बेटा गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।
read more : CGMSC Construction : एमसीबी जिला अस्पताल के सामने खुला खतरा, दो महीने से खुदे गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी

