उमेश डहरिया
NEET UG Exam : देशभर में आयोजित हुई NEET (UG) परीक्षा
NEET UG Exam : आज पूरे देश में NEET (UG) 2026 का आयोजन किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

NEET UG Exam : कोरबा में बनाए गए कई परीक्षा केंद्र
कोरबा जिले के कई स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
NEET UG Exam : NTPC जमनीपाली में दिखा उत्साह
NTPC जमनीपाली स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचते नजर आए और सभी नियमों का पालन करते दिखे।

NEET UG Exam : रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा समय तय
परीक्षार्थियों के लिए 11 बजे से 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया था। इसके बाद देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई।
NEET UG Exam : ड्रेस कोड और गाइडलाइन का सख्ती से पालन
परीक्षा केंद्रों पर ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
NEET UG Exam : बायोमेट्रिक और एंटी-चीटिंग सिस्टम से निगरानी
परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक जांच और एंटी-चीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। हर अभ्यर्थी की कड़ी निगरानी की गई ताकि नकल की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके।
NEET UG Exam : निष्पक्ष परीक्षा कराने पर जोर
प्रशासन की ओर से कहा गया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
read more : IED Blast Martyrs Funeral : भानुप्रतापपुर में शहीद जवानों को अंतिम विदाई, IED ब्लास्ट में शहीद चार जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

