IED Blast Martyrs Funeral : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट में बड़ा हादसा
IED Blast Martyrs Funeral : भानुप्रतापपुर क्षेत्र में आज शहीद जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। कांकेर–नारायणपुर सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए IED ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो गए थे।

IED Blast Martyrs Funeral : नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका
नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक को निष्क्रिय किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें चार जवान शहीद हो गए।
IED Blast Martyrs Funeral : शहीद जवानों में शामिल थे कृष्ण कुमार
शहीदों में आरक्षक कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर सुखराम, आरक्षक संजय और आरक्षक परमानंद शामिल हैं। इनमें से आरक्षक कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लोहत्तर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
IED Blast Martyrs Funeral : गमगीन माहौल में अंतिम विदाई
सुबह से ही लोग शहीदों के पार्थिव शरीर का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही शव पहुंचे, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। लोगों ने सड़कों पर खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
IED Blast Martyrs Funeral : राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
आरक्षक कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लोहत्तर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान SDM, SDOP, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
IED Blast Martyrs Funeral : मौके पर मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
अंतिम विदाई कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
IED Blast Martyrs Funeral : शोक में डूबा पूरा क्षेत्र
इस दर्दनाक हादसे के बाद भानुप्रतापपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। हर आंख नम थी और माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।
read more : Diljit Dosanjh : ‘मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं’, दिलजीत सिंह की बात सुनकर डरे फैन, खचाखच भरे स्टेडियम में बोले- ‘मौत से नहीं डरता’

