Smart meter protest : यूपी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ा जनआक्रोश
Smart meter protest : उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ से रायबरेली तक आम जनता सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है।इसी क्रम में सलोन तहसील क्षेत्र में भी सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई।

Smart meter protest : ‘स्मार्ट मीटर वापस लो’ के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान अर्जुन पासी, सन्नी सिद्दीकी, तनवीर अहमद और अयाज अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर वापस लो” के नारे लगाते हुए बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।लोगों ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं और आपत्तियां दर्ज कराईं।
Smart meter protest : बिजली बिल में अनियमितता का आरोप
स्थानीय जनता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी हो रही है, जिससे बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी और अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। इसी वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Smart meter protest : पैदल मार्च और बिजली घर का घेराव
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने पैदल मार्च निकाला और बिजली घर का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी शामिल रहे, जिससे आंदोलन और व्यापक हो गया।
Smart meter protest : मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में असंतोष और बढ़ता जा रहा है।
read more : LPG gas theft : महासमुंद में LPG गैस चोरी का बड़ा खुलासा, 90 मीट्रिक टन गैस हेराफेरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

