Mudiya Purnima Mela : गोवर्धन तहसील में हुई अहम बैठक
Mudiya Purnima Mela : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के गोवर्धन तहसील सभागार में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Mudiya Purnima Mela : विभागवार तैयारियों की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान आगामी मेले की तैयारियों को लेकर विभागवार समीक्षा की गई। इसमें यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई।अधिकारियों ने सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार और तेजी लाने के निर्देश दिए।

Mudiya Purnima Mela : समयबद्ध तैयारी के दिए निर्देश
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Mudiya Purnima Mela : सुचारू आयोजन पर जोर
प्रशासन ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मेला पूरी तरह सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
read more : garbage dumping : देवरिया में पर्यावरण नियमों की अनदेखी, भलुअनी नगर पंचायत में कचरा डंपिंग से फैली गंदगी

