spa center action : सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की छापेमारी
spa center action : उत्तराखंड के विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से चल रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में चल रहे सत्यापन अभियान के दौरान बाबूगढ़ चुंगी के पास स्थित हॉलीवुड स्पा सेंटर में छापेमारी की।

spa center action : स्पा सेंटर में मचा हड़कंप
जैसे ही पुलिस टीम स्पा सेंटर के अंदर दाखिल हुई, वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद संचालिका सहित कुल 6 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्यरत पाई गईं।पुलिस ने मौके पर ही सभी पर आवश्यक कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
spa center action : बिना सत्यापन कार्य करने पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, बिना सत्यापन कार्य करने वाली सभी महिलाओं के खिलाफ धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही स्पा सेंटर में बिना सत्यापन लोगों को रखने के मामले में मकान मालिक पर भी धारा 83 के तहत कार्रवाई की गई।इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर को बंद करा दिया।
spa center action : अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

