Crocodile Attack : रुड़की में दर्दनाक हादसा
Crocodile Attack : उत्तराखंड के रुड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय मासूम बच्चे को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे बुग्गावाला क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

Crocodile Attack : स्टोन क्रेशर के पास हुआ हमला
यह घटना थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव की है। जानकारी के अनुसार, रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था, तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।मगरमच्छ ने बच्चे को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Crocodile Attack : मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव पानी से बरामद किया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Crocodile Attack : पुलिस का बयान
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि शव को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Crocodile Attack : ग्रामीणों को दी गई चेतावनी
घटना के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को नदी, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। क्षेत्र में मगरमच्छ की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Crocodile Attack : परिवार में मातम
इस हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मासूम की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
READ MORE :Superstition Murder : अंधविश्वास बना मौत की वजह, युवती की हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा

