Women Reservation Controversy : बैठक बनी राजनीतिक अखाड़ा, निंदा प्रस्ताव पर भड़का विवाद
Women Reservation Controversy : खैरागढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक उस समय राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गई जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। बैठक में भाजपा की ओर से लाए गए निंदा प्रस्ताव पर जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। कांग्रेस ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

Women Reservation Controversy : महिला सशक्तिकरण बनाम राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
Women Reservation Controversy : जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन महिला अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द लागू करने की मांग की। वहीं कांग्रेस सदस्यों ने इसे जनपद पंचायत की बैठक में उठाए जाने को अनावश्यक बताते हुए कहा कि यह विषय संसद स्तर का है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

Women Reservation Controversy : बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली। जहां सत्तापक्ष इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रहा था, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक स्टंट करार देता नजर आया। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू और सीईओ हिमांशु गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

