Food Adulteration Drive : 27 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा सघन जांच अभियान, खाद्य प्रतिष्ठानों और दवा दुकानों पर होगी कार्रवाई
Food Adulteration Drive : खैरागढ़ जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाओं के कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “सही दवा, शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान जिले भर में खाद्य प्रतिष्ठानों, दवा दुकानों और संबंधित स्थानों पर लगातार निरीक्षण किया जाएगा। अभियान के तहत मिलावटखोरी और नकली दवाओं के कारोबार में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Food Adulteration Drive : जागरूकता और कड़ी निगरानी पर जोर, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Food Adulteration Drive :प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूक करना भी है। जागरूकता और सख्त निगरानी के जरिए ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।यह अभियान कलेक्टर के मार्गदर्शन में तय शेड्यूल के अनुसार संचालित किया जाएगा। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल होकर कार्रवाई करेगी।
read more : Women Reservation Protest : किरंदुल में महिला आरक्षण बिल पर बवाल, पुतला दहन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी

