by: digital desk
Funeral dancer Thailand : आमतौर पर अंतिम संस्कार का माहौल शोक और सन्नाटे से भरा होता है, लेकिन थाईलैंड से सामने आई एक घटना ने इस परंपरा को अलग ही रूप दे दिया। यहां एक परिवार ने अपने प्रियजन की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए अंतिम संस्कार में डांसर बुला लीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Funeral dancer Thailand : कहां हुआ यह अनोखा मामला?
यह घटना दक्षिणी थाईलैंड के एक मंदिर में हुई, जहां 59 वर्षीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान यह असामान्य दृश्य देखने को मिला।

Funeral dancer Thailand : क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
परिजनों के अनुसार, मृतक की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद माहौल गमगीन न हो, बल्कि लोग उनकी जिंदगी को खुशी के साथ याद करें। इसी वजह से अंतिम संस्कार से पहले डांसरों को बुलाया गया, जिन्होंने ताबूत के सामने प्रस्तुति दी।

Funeral dancer Thailand : सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे मृतक की इच्छा का सम्मान बताते हुए सही ठहराया, तो वहीं कई लोगों ने इसे परंपराओं के खिलाफ और अनुचित बताया।

Funeral dancer Thailand : लोगों की अलग-अलग राय
कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह के आयोजन से माहौल हल्का हो सकता है, जबकि कुछ लोगों ने इसे गंभीर मौके के लिए गलत बताया। कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की मौजूदगी सही है या नहीं।

