Vehicle Theft Case : शहर के अलग-अलग इलाकों से की थी चोरी, आरोपी के पास से 13 दोपहिया वाहन बरामद
Vehicle Theft Case : रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने बी.टेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहनों की चोरी करता था और लंबे समय से पुलिस की नजर में था।

Vehicle Theft Case : एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से 13 दोपहिया वाहन बरामद किए। जब्त किए गए वाहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद चालाक तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया था।
Vehicle Theft Case : पहले भी 40 मामलों में जा चुका है जेल, कुल 53 वाहन चोरी का आरोपी
Vehicle Theft Case : जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल वर्मा पहले भी वाहन चोरी के 40 मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद उसने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा और अब तक कुल 53 वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

