Bike Theft Case : प्रेमिका को खुश करने के लिए चोरी, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
Bike Theft Case : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को इम्प्रेस करने के चक्कर में बुलेट बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए यह वारदात की थी, लेकिन यह कोशिश उसे सीधे सलाखों के पीछे ले गई।

Bike Theft Case : ढोलक वादक निकला मुख्य आरोपी, दोस्त के साथ मिलकर की चोरी
Bike Theft Case : जांच में खुलासा हुआ है कि इस चोरी का मुख्य आरोपी एक ढोलक वादक है, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और बुलेट बाइक चुरा ली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक छिपाने की कोशिश भी की थी, लेकिन तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
read more : Jan Aakrosh Rally : रायपुर में भाजपा की जन आक्रोश रैली, महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

