Jewelry Theft : सुभाष चौक जैसे व्यस्त इलाके में वारदात, 12-13 लाख के नुकसान का अनुमान
Jewelry Theft : जामताड़ा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्त सुभाष चौक इलाके का है, जहां चोरों ने शुभम ज्वेलर्स नामक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।दुकान मालिक मनोज वर्मा के अनुसार, वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे, लेकिन सुबह दुकान खोलने पर अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। अलमारियां खाली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, करीब 2 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी सहित कुल 12 से 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Jewelry Theft : वेंटिलेटर काटकर अंदर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी
Jewelry Theft : जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे लगे वेंटिलेटर को काटकर अंदर प्रवेश किया और आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। गौरतलब है कि इसी दुकान में करीब 15 साल पहले भी चोरी हो चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

