report by : suman
Women Reservation Bill Politics : जयपुर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार पर निशाना
Women Reservation Bill Politics : गोविन्द सिंह डोटासरा ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर 2023 को संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा अब भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

Women Reservation Bill Politics : कांग्रेस का दावा, पहले भी हमने लाया महिला आरक्षण बिल
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने 1996 में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था और 2010 में यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा में इसे पारित भी कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध किया था।
Women Reservation Bill Politics : परिसीमन और जनगणना को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2021 की जनगणना अब तक क्यों नहीं करवाई गई और बिल लागू करने में तीन साल की देरी क्यों हुई।
Women Reservation Bill Politics : भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप
डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर राजनीतिक फायदे लेने की कोशिश कर रही है, जिससे कुछ राज्यों में सीटों का संतुलन प्रभावित हो सकता है।
Women Reservation Bill Politics : ओबीसी आरक्षण और सीटों की संख्या पर भी उठी बात
उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद ओबीसी को आरक्षण देना अनिवार्य हो जाएगा, जिससे भाजपा बचना चाहती है। साथ ही, उन्होंने संसद की सीटों को 850 तक बढ़ाने की संभावनाओं पर भी सवाल खड़े किए और इसे राजनीतिक रणनीति बताया।
Women Reservation Bill Politics : महिला सशक्तिकरण पर भाजपा को घेरा
डोटासरा ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन व्यवहार में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं देती। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, पहली महिला राष्ट्रपति और पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस ने दी।
Women Reservation Bill Politics : कांग्रेस का ऐलान, सड़क से सदन तक संघर्ष
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में जन-जागरण अभियान चलाकर भाजपा की नीतियों को उजागर करेगी।
Women Reservation Bill Politics : महिला कांग्रेस का प्रदर्शन और रैली का ऐलान
इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने भी भाजपा पर महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की कि महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकालकर महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग करेगी।
read more : Women Reservation Bill : महिला आरक्षण की लड़ाई, अब सड़क पर आई ,विपक्ष ने किया विरोध, आधी आबादी में आक्रोश !

