By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Parshuram Krishna Lok MP : भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,’ सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
मध्य प्रदेश

Parshuram Krishna Lok MP : भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,’ सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य

Abhishek Singh
Last updated: April 19, 2026 7:31 pm
By Abhishek Singh
Share
8 Min Read
parshuram-krishna-lok-mp
parshuram-krishna-lok-mp
SHARE

Parshuram Krishna Lok MP : इंदौर जिले के जनापाव कुटी में आयोजित भगवान श्री परशुराम का पावन प्रकटोत्सव

Parshuram Krishna Lok MP : ‘हम भगवान कृष्ण की लीलाओं वाले स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं। हम 17 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ बनाएंगे। इस स्थान को भव्य-दिव्य बनाया जाएगा। ताकि, यह तीर्थ पूरी दुनिया में अलग से पहचाना जाए। इस स्थान पर आकर लोग भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से भी परिचित हों और भगवान परशुराम के जीवन से भी प्रेरणा लें। यहां आकर जनता को पुण्य प्राप्त होगा।’ यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी जन्म स्थली जानापाव कुटी में आयोजित भगवान श्री परशुराम के पावन प्रकटोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री परशुराम जी की पूजा- अर्चना कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।

Contents
Parshuram Krishna Lok MP : इंदौर जिले के जनापाव कुटी में आयोजित भगवान श्री परशुराम का पावन प्रकटोत्सवParshuram Krishna Lok MP : भगवान परशुराम ने महारथियों को गढ़ाParshuram Krishna Lok MP : श्री कृष्ण को मिला भगवान परशुराम का आशीर्वादParshuram Krishna Lok MP : धरती माता की धमनियां हैं नदियांParshuram Krishna Lok MP : परमात्मा माफ नहीं करेगा कांग्रेस कोParshuram Krishna Lok MP : जानें कैसा है प्रस्तावित श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक
Parshuram Krishna Lok MP

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन्म और जन्म के बाद भगवान परशुराम का पूरा जीवन सबसे लिए सदैव आस्था-श्रद्धा-विश्वास-परंपरा-सनातन-संस्कृति के लिए गौरवांवित करने वाला है। सतयुग हो, त्रेतायुग हो, भगवान परशुराम ने हर काल में जन कल्याण किया है। चिरंजीवी भगवान परशुरांम ने हर काल में अन्याय के खिलाफ-अधर्मियों के खिलाफ शस्त्र उठाए। वे शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। भगवान राम का विवाह भी भगवान परशुराम के धनुष के निमित्त हुआ। भगवान परशुराम का जीवन अद्भुत है। उस दौर में माता जानकी भी उस धनुष को इधर से उधर किया करती थीं। यह उस दौर में माताओं-बहनों की शक्ति को दिखाता है।

Parshuram Krishna Lok MP : भगवान परशुराम ने महारथियों को गढ़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन में भी भगवान परशुराम का उतना ही महत्व है, जितना भगवान राम के काल में। भगवान श्री कृष्ण ने जब महर्षि सांदीपनि के पुत्र को वापस लाने के लिए मालवा से आगे कदम आगे बढ़ाए तो उन्होंने भी भगवान परशुराम द्वारा दिए गए सुदर्शन चक्र को चलाया था। इस तरह भगवान श्री कृष्ण ने पुत्र लौटाकर गुरु दक्षिणा दी थी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान परशुराम महागुरू हैं। उन्होंने भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महारथियों को गढ़ने का काम किया। गुरु द्रोणाचार्य ने भगवान परशुराम से दिव्यास्त्रों सहित ब्रह्मास्त्र का भी ज्ञान पाया था।

Parshuram Krishna Lok MP

Parshuram Krishna Lok MP : श्री कृष्ण को मिला भगवान परशुराम का आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह स्थान तो भगवान कृष्ण का पूरा जीवन बदलने वाला है। भगवान ने एक बार प्रसाद स्वरूप भगवान परशुराम का आशीर्वाद पाया तो जीवन के सभी कठिन काल में उसका उपयोग किया। भगवान श्री कृष्ण अगर असंभव को भी संभव कर सके, तो भगवान परशुराम की कृपा से किया, उनके दिए हुए सुदर्शन चक्र से किया। इसके जरिये वे बड़े से बड़े योद्धा से लड़ने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण के लिए लगातार प्रयास किया है। हम सड़क, बांध, पुल, नहर, नदी, सिंचाई के संसाधन, अस्पताल, स्कूलों को निर्माण कर रहे हैं। स्कूलों को हमने सनातन संस्कृति के आधार पर सांदीपनि विद्यालय का नाम दिया है।

Parshuram Krishna Lok MP : धरती माता की धमनियां हैं नदियां

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यहां साढ़े सात नदियों चंबल-गंभीर-चौरल-अजनार-कारम-धाम्नी-नखेरी-सूमरा का उद्गम भी है। मैं जिला प्रशासन के आग्रह करता हूं कि यहां गंभीर और अजनार नदी को पुनर्जीवित करने की कार्य योजना तैयार करे। गंभीर नदी का प्रवाह क्षेत्र करीब 100 किमी तक है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये नदियां धरती माता की धमनियों की तरह हैं। इनके प्रवाह से धरती माता का स्वरूप दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो-दो नदियों को जोड़ने के अभियान चल रहे हैं। केन-बेतवा बुंदेलखंड के लिए, पार्वती-कालीसिंध चंबल योजना मालवा-राजस्थान के लिए चलाई जा रही है। इनके किसानों के लिए पीने का पानी, सिंचाई का पानी, उद्योग के लिए पानी मिलेगा। इनसे बिजली का उत्पादन भी होगा।

Parshuram Krishna Lok MP : परमात्मा माफ नहीं करेगा कांग्रेस को

Parshuram Krishna Lok MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कितनी निर्लज्जता के साथ माताओं-बहनों के अधिकारों पर पानी फेर दिया। उनके नेता निर्लज्जता से हंस रहे थे। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी को मिलने जा रहा अधिकार छीन लिया। परमात्मा उनको माफ नहीं करेगा। मैं इस अवसर पर कामना करता हूं कि आज नहीं तो कल हम बहनों को हक दिलवाकर रहेंगे। हमारी सनातन संस्कृति की विशेषता है कि जब तक माता का नाम नहीं लो, तब तक भगवान आशीर्वाद नहीं देते। राधे-राधे बोलते ही कन्हैया आनंद से झूमते हैं। मां सीता का नाम लेते ही भगवान राम अपने आप आशीर्वाद देते हैं। हमारी सरकार ने सारे उत्सव करने का निर्णय लिया। ये जानापाव नहीं आनापाव है। यहां आते रहे आनंद के साथ, भगवान का आशीर्वाद मिलता है। यह पुण्य प्रशस्त्र मार्ग है।

Parshuram Krishna Lok MP : जानें कैसा है प्रस्तावित श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक

प्रस्तावित श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक एक ऐसा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र होगा, जिसे भगवान परशुराम और भगवान कृष्ण के जीवन, दर्शन और संदेश को एक समग्र अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 17.41 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य इसे एक प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसमें स्थापित होने वाला संग्रहालय पौराणिक महत्व को दर्शाएगा। यह संग्रहालय भगवान परशुराम और भगवान कृष्ण के जीवन और दर्शन पर आधारित है। इस विचार को विभिन्न अनुभागों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके अस्त्र-शस्त्र एवं युद्धकला को दर्शाती हुई शस्त्र दीर्घा, साथ ही उत्पत्ति दीर्घा, स्वरूप दीर्घा, संतुलन दीर्घा एवं ध्यान दीर्घा इस प्रकार कुल 5 दीर्घाओं का निर्माण होगा। प्रांगण में भगवान श्री परशुराम एवं भगवान श्री कृष्ण की कांस्य प्रतिमाएं होंगी। प्रवेश द्वार को पत्थर एवं धातु से 30 फुट ऊंचा बनाया जाएगा। यहां धार्मिक आयोजन के लिए कथा मंच होगा। इसके प्रांगण में 4 गज़ेबो एवं व्यू पॉइंट होंगे। यहां लैंडस्केपिंग, पाथवे और अन्य विकास कार्य होंगे।

read more : West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में चुनाव,आरक्षण बिल का कितना प्रभाव ?

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsParshuram Krishna Lok MPTODAY NEWSUp
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Top 10 MP News
मध्य प्रदेश

Top 10 MP News: विधानसभा से लेकर मौसम और विकास तक, पढ़ें दिनभर की सभी अहम अपडेट

By Isa Ahmad
22 जुलाई का पंचांग: गुप्त नवरात्रि की नवमी पर कब है शुभ मुहूर्त?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti for Husband Wife : चाणक्य नीति, पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाने वाले 10 अचूक जीवन मंत्र

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व
Pin Postधर्म-संस्कृति

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?