बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय द्वारा 21 अप्रैल 2026 को रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें दो निजी कंपनियां मिलकर करीब 400 पदों पर भर्ती करेंगी।
Buxar Job Camp : किन पदों पर होगी भर्ती?
रोजगार मेले में Lenskart कंपनी 200 ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान के Bhiwadi में तैनात किया जाएगा। यहां वेतन 12,726 रुपये से 15,210 रुपये तक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से उपस्थिति प्रोत्साहन, सब्सिडी वाला भोजन और बस सुविधा भी दी जाएगी।

Buxar Job Camp : दूसरी कंपनी में भी मौके
दूसरी ओर, Idemia सिस्कॉम एटीएम और सिम कार्ड निर्माण से जुड़े मशीन ऑपरेटर के 200 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए 18 से 30 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए कार्यस्थल Noida होगा और वेतन 11,500 से 14,500 रुपये तक तय किया गया है। कंपनी अतिरिक्त 900 रुपये बोनस, मुफ्त भोजन और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान जैसी सुविधाएं देगी।
Buxar Job Camp : जरूरी जानकारी
रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है
जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे National Career Service पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं
अभ्यर्थियों को बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा
यह शिविर पूरी तरह निशुल्क है
Buxar Job Camp : युवाओं से अपील
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेने और नौकरी के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

