Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी
Singhitarai Plant Blast : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित सिंघीतराई प्लांट में हुए भयावह बॉयलर विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।घटना के बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार मौके पर डटी हुई हैं और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

Singhitarai Plant Blast : मंत्री लखन लाल देवांगन ने लिया हालात का जायजा
राज्य के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को रायगढ़ के अस्पतालों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Singhitarai Plant Blast : मुख्यमंत्री की निगरानी में चल रहा इलाज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश पर घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उनका जल्द से जल्द स्वस्थ होना सुनिश्चित किया जा सके।
Singhitarai Plant Blast : सरकार और केंद्र की ओर से आर्थिक सहायता
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से भी पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी।
Singhitarai Plant Blast : कंपनी प्रबंधन ने भी किया बड़ा ऐलान
प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिलाया है।वहीं घायलों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात भी कही गई है।
Singhitarai Plant Blast : जांच के आदेश, SDRF टीम मौके पर तैनात
हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके।एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्यों में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
READ MORE : Narishakti Vandan : बेटियों की पूजा व नारियों के सम्मान से ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है -उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

