Agriculture Festival 2026 : रायसेन, दशहरा मैदान में 11, 12 और 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ ने किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया। इस तीन दिवसीय मेले में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए नई-नई तकनीकों, मशीनों और उत्पादों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में हजारों किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा और अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाए।
Agriculture Festival 2026 : “आधुनिक तकनीक से समृद्ध किसान”
इस बार महोत्सव की मुख्य थीम “आधुनिक तकनीक से समृद्ध किसान” रही। प्रयोगशाला से खेत और बीजे से बाजार का मंत्र के साथ इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर स्मार्ट और तकनीकी खेती की ओर प्रेरित करना था। थीम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आधुनिक उपकरण, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।


Agriculture Festival 2026 : आधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन
महोत्सव में कई उन्नत कृषि मशीनों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें शामिल थीं:
- हाईटेक ट्रैक्टर और पावर टिलर
- सीड ड्रिल मशीन और मल्टीक्रॉप प्लांटर
- ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम
- हार्वेस्टर और रीपर मशीन
- ड्रोन आधारित स्प्रे मशीन
- इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
- ड्रोन
इन मशीनों ने किसानों का ध्यान खास तौर पर आकर्षित किया, क्योंकि ये समय और लागत दोनों को कम करने में सहायक हैं।



कृषि औजार और उपकरणों की विविधता, छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखते हुए कई छोटे कृषि औजार भी प्रदर्शित किए गए:
- हैंड टूल्स और मिनी कल्टीवेटर
- स्प्रे पंप और बैटरी ऑपरेटेड उपकरण
- मल्चिंग शीट और पौध संरक्षण उपकरण
इन औजारों के जरिए कम लागत में बेहतर उत्पादन कैसे लिया जाए, इसकी जानकारी दी गई।


Agriculture Festival 2026 : उन्नत बीज और फसलों की प्रदर्शनी
- महोत्सव में विभिन्न प्रकार के उन्नत और हाइब्रिड बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई:
- गेहूं, चना, धान और सोयाबीन के उच्च उत्पादन वाले बीज
- फल-सब्जियों में टमाटर, मिर्च, गोभी, प्याज और बैंगन की नई किस्में
- जैविक खेती के लिए विशेष बीज
कृषि विशेषज्ञों ने इन बीजों की विशेषताओं और उत्पादन क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Agriculture Festival 2026 : फल, सब्जी और अनाज की प्रदर्शनी
स्थानीय किसानों और उत्पादकों द्वारा विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी और अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें शामिल थे:
ताजे फल जैसे आम, अमरूद, पपीता
हरी सब्जियां और जैविक उत्पाद
मोटे अनाज (श्री अन्न) जैसे बाजरा, ज्वार, कोदो-कुटकी
इस प्रदर्शनी ने किसानों को फसल विविधीकरण के महत्व को समझाया।
Agriculture Festival 2026 : फर्टिलाइजर और जैविक उत्पाद
महोत्सव में रासायनिक और जैविक दोनों प्रकार के फर्टिलाइजर प्रदर्शित किए गए:
यूरिया, डीएपी और पोटाश
वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद
बायो फर्टिलाइजर और ग्रोथ प्रमोटर

Agriculture Festival 2026 : एमपी एग्रो के तरल जैविक खाद खास आर्कषण का केंद्र रहे
महोत्सव में लगाए गए स्टॉल पर सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे, उन्होंने एमपी स्टेट एग्रो के तरल खाद राईजोबियम, फॉस्फेट सोलुबीलाईसिंग बैक्टीरिया, पोटाश सोलुबीलाईसिंग बैक्टीरिया, एजोटोबेक्टर को करीब से जाना, और तरल खाद के उपयोग को लेकर उत्साहित भी नजर आए।

Agriculture Festival 2026 : उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का स्टॉल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा.
बोर्ड के डिप्टी मैनेजजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार दोहरे ने स्वदेश न्यूज के साथ बातचीत में बोर्ड द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं साझा की, उन्होंने बताया कि कई योजनाओं में सरकार द्वारा किसानों को 90 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है।
Agriculture Festival 2026 : कृषि तकनीकी स्टॉल और मार्गदर्शन
मेले में कृषि विभाग, निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के कई स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई:
स्मार्ट फार्मिंग और डिजिटल कृषि
मौसम आधारित खेती और फसल बीमा
सरकारी योजनाएं और सब्सिडी
किसानों को मौके पर ही विशेषज्ञों से सलाह लेने का अवसर मिला।
Agriculture Festival 2026 : किसानों के लिए सीख और प्रेरणा
‘उन्नत कृषि महोत्सव’ ने किसानों को यह सिखाया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, जैविक खेती और फसल विविधीकरण जैसे विकल्पों पर भी जोर दिया गया।


रायसेन के उन्नत कृषि महोत्सव के समापन कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक प्रभुराम चौधरी समेत अन्य केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी वैज्ञानिकों के अलावा भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह महोत्सव सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों के लिए सीखने और आगे बढ़ने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ। “आधुनिक तकनीक से समृद्ध किसान” की थीम के साथ आयोजित इस मेले ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाला समय तकनीकी कृषि का है, और जो किसान समय के साथ खुद को बदलेंगे, वही सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

