By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Jaundice Outbreak : भिलाई में पीलिया का कहर: सेक्टर-7 बना हॉटस्पॉट, 24 पार पहुंचे मरीज, सांसद विजय बघेल ने किया दौरा
छत्तीसगढ

Jaundice Outbreak : भिलाई में पीलिया का कहर: सेक्टर-7 बना हॉटस्पॉट, 24 पार पहुंचे मरीज, सांसद विजय बघेल ने किया दौरा

Abhishek Singh
Last updated: April 12, 2026 3:05 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Jaundice Outbreak : सेक्टर-7 में तेजी से बढ़ रहा पीलिया संक्रमण

Jaundice Outbreak : भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में पीलिया के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। सेक्टर-7 इलाके में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटों में 9 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 24 के पार पहुंच गई है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

Contents
Jaundice Outbreak : सेक्टर-7 में तेजी से बढ़ रहा पीलिया संक्रमणJaundice Outbreak : सांसद विजय बघेल ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौराJaundice Outbreak : स्वास्थ्य विभाग का सघन सर्वे अभियान शुरूJaundice Outbreak : लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेतJaundice Outbreak : जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

Jaundice Outbreak : सांसद विजय बघेल ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने करीब दो घंटे तक सेक्टर-7 की गलियों और घरों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Jaundice Outbreak : स्वास्थ्य विभाग का सघन सर्वे अभियान शुरू

पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में व्यापक सर्वे शुरू कर दिया है। अब तक 104 घरों का निरीक्षण किया जा चुका है। संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसके साथ ही इलाके में हेल्थ अलर्ट जारी कर घर-घर क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं।

Jaundice Outbreak : लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत

सांसद विजय बघेल ने मौके पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने टाउनशिप (BSP) और नगर निगम प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jaundice Outbreak : जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

सांसद ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को शासन की ओर से सहायता दी जाएगी, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

read more : Gaon Chalo Abhiyan : बीजेपी की जन चौपाल में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का लिया फीडबैककोडेनार पंचायत में लगा जन चौपाल का आयोजन

TAGGED:BHILAIchattisgarhHindi NewsJaundice OutbreaknewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/parliament-opposition-protest-black-clothes/
देश- विदेश

Parliament Opposition Protest: काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/cjp-neet-paper-leak-protest/
देश- विदेश

जंतर-मंतर पर जारी NEET आंदोलन, CJP बोली- सरकार ने बातचीत के लिए किया संपर्क

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/india-russia-sailors-safety/
देश- विदेश

India Russia Sailors Safety: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर रूस से भारत की दो टूक, जयशंकर ने लावरोव के सामने उठाया मुद्दा

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/unsc-india-support-afghanistan/
देश- विदेश

UNSC में भारत ने अफगानिस्तान का किया समर्थन, संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों की समीक्षा की उठाई मांग

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?