By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Asha Bhosle Passes Away : आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

Asha Bhosle Passes Away : आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

Abhishek Singh
Last updated: April 12, 2026 2:42 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Asha Bhosle Passes Away : दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन हो गया। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

Contents
Asha Bhosle Passes Away : पीएम मोदी ने जताया शोकAsha Bhosle Passes Away : आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?Asha Bhosle Passes Away : अपने में करियर में 12 हजार से ज्यादा गीत गाएAsha Bhosle Passes Away : कल शाम में होगा अंतिम संस्कारAsha Bhosle Passes Away : आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधनread more : Iran US Peace Talks : ईरान का बड़ा बयान, “इस्लामाबाद पहुंचने से पहले ही हमने कह दिया था ‘जीरो ट्रस्ट’, आगे जो होगा देख लेंगे”
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित से सम्मानित आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के अनुसार, कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Abhishek Singh

Asha Bhosle Passes Away : पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-‘भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मेरी मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

भारतातील सर्वात ख्यातनाम आणि अष्टपैलू आवाजांपैकी एक असलेल्या आशा भोसले जी यांच्या निधनाने अतिशय दुःख झाले. त्यांच्या अनेक दशकांच्या अद्वितीय संगीत प्रवासाने आपल्या सांस्कृतिक वारशाला समृद्ध केले आणि जगभरातील असंख्य लोकांच्या मनाला स्पर्श केला. भावपूर्ण गीतांपासून ते जोशपूर्ण… pic.twitter.com/JsjoxbdCCt

— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026

Asha Bhosle Passes Away : आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रैंड में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’

Asha Bhosle Passes Away : अपने में करियर में 12 हजार से ज्यादा गीत गाए

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए और संगीत जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनके निधन से बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Asha Bhosle Passes Away : कल शाम में होगा अंतिम संस्कार

कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Asha Bhosle Passes Away : आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन

मशहूर गायिका आशा भोसले का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पहले से ही सांस संबंधी तकलीफें थीं और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ।

read more : Iran US Peace Talks : ईरान का बड़ा बयान, “इस्लामाबाद पहुंचने से पहले ही हमने कह दिया था ‘जीरो ट्रस्ट’, आगे जो होगा देख लेंगे”

TAGGED:Asha Bhosle Passes AwaychattisgarhHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor
मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक 2026 पास, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए एक समान कानून
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

UCC Bill Passed : सबको कानून एक समान, हिंदू हो या मुसलमान

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?