By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : संसद में कड़वाहट के बीच ‘मधुर’ मुलाकात! पीएम मोदी-राहुल गांधी की 5 मिनट की गुफ्तगू, जाना सोनिया गांधी का हाल
स्वदेश स्पेशल

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : संसद में कड़वाहट के बीच ‘मधुर’ मुलाकात! पीएम मोदी-राहुल गांधी की 5 मिनट की गुफ्तगू, जाना सोनिया गांधी का हाल

Abhishek Singh
Last updated: April 11, 2026 9:29 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

PM Modi and Rahul Gandhi Meeting : नई दिल्ली में संसद परिसर में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच एक संक्षिप्त लेकिन सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जो मौजूदा राजनीतिक तनाव के बीच एक अलग ही संदेश देती नजर आई है। यह मुलाकात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां दोनों नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Contents
PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : करीब 5 मिनट चली बातचीतPM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थीं सोनिया गांधीPM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : लगातार चर्चा में रहे राहुल गांधीPM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : पहले भी हो चुकी हैं तीखी नोकझोंकPM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : करीब 5 मिनट चली बातचीत

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब पांच मिनट तक चली। मुलाकात के दौरान माहौल काफी सहज और सम्मानजनक रहा जो आमतौर पर संसद सत्र के दौरान देखने को नहीं मिलता है।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान राहुल गांधी से उनकी मां सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस पर राहुल गांधी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, जिस पर प्रधानमंत्री ने संतोष जताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थीं सोनिया गांधी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी को हाल ही में तबीयत खराब होने के बाद नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उल्टी और मतली की शिकायत के बाद 24 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था और करीब एक हफ्ते के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी।यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब संसद का बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के चलते लोकसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।पिछले कुछ समय में दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर रहा है। हाल ही में राहुल गांधी के कुछ बयानों और गतिविधियों को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार तक कह दिया था। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सिख समुदाय का अपमान बताया था।

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : लगातार चर्चा में रहे राहुल गांधी

बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी अपने आक्रामक तेवर और बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते और प्रदर्शन का नेतृत्व करते भी देखा गया, जिसे लेकर सत्ता पक्ष ने आलोचना की।

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.

Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former… pic.twitter.com/QexqUVky1Z

— ANI (@ANI) April 11, 2026

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : पहले भी हो चुकी हैं तीखी नोकझोंक

संसद का माहौल पिछले कुछ महीनों से काफी गरम रहा है। फरवरी में भी लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला था। वहीं, नियुक्तियों और विभिन्न नीतिगत मुद्दों को लेकर भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा है।

PM Modi Rahul Gandhi Parliament Meeting : क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के बीच हुई यह संक्षिप्त लेकिन सौहार्दपूर्ण बातचीत कई मायनों में अहम मानी जा रही है। हालांकि यह मुलाकात छोटी थी, लेकिन इससे यह संकेत जरूर मिलता है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर संवाद की गुंजाइश बनी रहती है।

READ MORE : West Bengal Election 2026 : विकास और क्षेत्रीय अस्मिता के भरोसे ममता ,करप्शन, घुसपैठ, विकास, UCC, बीजेपी के मुद्दे

TAGGED:Hindi NewsMP NewsnewsTODAY NEWSUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?