Farm Fire Incident : खेत में लगी आग से ड्रिप पाइप, पैरावक और गेहूं की फसल जलकर राख
Farm Fire Incident : दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डीहीपारा में भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, डॉ. जोहन वर्मा के खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया।आग की चपेट में सेगोन की बॉडी, ड्रिप पाइप सहित करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित टीएस चनतारे के पैरावक (पशुओं का चारा) तक पहुंच गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ। इसके साथ ही आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और पलारी भी आग की चपेट में आ गई।

Farm Fire Incident : फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी, ट्रैक्टर से बुझाई आग
Farm Fire Incident : घटना के दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रैक्टर के जरिए पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। स्थिति को और गंभीर तब बना दिया जब सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।धमधा क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और आपातकालीन सेवाओं को समय पर सक्रिय किया जाए, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

