Crocodile Rescue : गांव में मगरमच्छ से हड़कंप
Crocodile Rescue : कोटा के समीप स्थित हाथीखेड़ा गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। अचानक इस विशाल मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।

Crocodile Rescue : रात साढ़े आठ बजे दिखा मगरमच्छ
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। मगरमच्छ के गांव में दिखाई देने पर लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
Crocodile Rescue : ग्रामीणों ने की पकड़ने की कोशिश
स्थिति को संभालने के लिए कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को घेरकर रस्सी से बांधने का प्रयास किया। हालांकि मगरमच्छ ने छटपटाते हुए रस्सी तोड़ दी और पास के बकरे के बाड़े के पास जाकर बैठ गया, जिससे खतरा और बढ़ गया।
Crocodile Rescue : वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की।इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा और लोग सतर्क नजर आए।
read more : Rohtas : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भाकपा माले का हल्लाबोल, समान शिक्षा नीति के लिए निकाला आक्रोश मार्च

