By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Raipur Water Issue : करोड़ों की पानी टंकियां बनी शोपीस, रायपुर में 3 साल बाद भी नल से जल का इंतजार
छत्तीसगढ

Raipur Water Issue : करोड़ों की पानी टंकियां बनी शोपीस, रायपुर में 3 साल बाद भी नल से जल का इंतजार

Abhishek Singh
Last updated: April 9, 2026 8:46 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Raipur Water Issue : विकास के दावे फेल, टंकियां बनी प्रदर्शनी

Raipur Water Issue : राजधानी रायपुर में विकास के बड़े-बड़े दावे जमीनी हकीकत में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। लाभांडी और जोरा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकियां आज भी जनता की प्यास नहीं बुझा पा रही हैं।करीब 42-42 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये दोनों टंकियां पिछले 3 साल से तैयार खड़ी हैं, लेकिन अब तक इनसे पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।

Contents
Raipur Water Issue : विकास के दावे फेल, टंकियां बनी प्रदर्शनीRaipur Water Issue : 6000 घरों तक पानी पहुंचाने का था लक्ष्यRaipur Water Issue : लाभांडी और जोरा में पानी संकट बरकरारRaipur Water Issue : विपक्ष ने साधा निशानाRaipur Water Issue : नगर निगम ने दी सफाईRaipur Water Issue : सिस्टम की नाकामी की मिसाल बनी परियोजना
Raipur Water Issue

Raipur Water Issue : 6000 घरों तक पानी पहुंचाने का था लक्ष्य

इन टंकियों के जरिए करीब 6000 घरों तक नल से जल पहुंचाने की योजना थी। टंकी निर्माण का काम तो पूरा हो गया, लेकिन मेन लाइन से कनेक्शन और पाइपलाइन का काम अधूरा रह गया।अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जानी थी, लेकिन योजना बंद होने और प्रशासनिक लापरवाही के चलते काम अधर में लटक गया।

Raipur Water Issue : लाभांडी और जोरा में पानी संकट बरकरार

रायपुर नगर निगम के लाभांडी क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि टंकियों के शुरू होने से समस्या दूर होगी, लेकिन वर्तमान हालात में अभी भी नल से जल आने में करीब 2 साल का समय लग सकता है।ऐसे में लोग रोज इन टंकियों को देखकर यही सोचने को मजबूर हैं कि “जब टंकी ही प्यासा है, तो हमारी प्यास कैसे बुझेगी?”

Raipur Water Issue : विपक्ष ने साधा निशाना

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस मुद्दे पर प्रशासन और महापौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में परियोजना को स्वीकृति दी गई थी और केवल पाइपलाइन का काम बाकी था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ पाया।

Raipur Water Issue : नगर निगम ने दी सफाई

वहीं नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू का कहना है कि कुछ वित्तीय दिक्कतों और अमृत मिशन योजना के बंद होने के कारण काम अधूरा रह गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पाइपलाइन और राइजिंग लाइन का काम पूरा कर घरों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

Raipur Water Issue : सिस्टम की नाकामी की मिसाल बनी परियोजना

रायपुर में करोड़ों की लागत से बनी ये पानी टंकियां आज सिस्टम की नाकामी की बड़ी मिसाल बन चुकी हैं। जिन टंकियों से हजारों घरों को राहत मिलनी थी, वहां आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट और गहराता जा रहा है, लेकिन समाधान अभी भी अधूरा है। अब सवाल यही है कि सरकार और प्रशासन इस “प्यासे ढांचे” को कब जीवन दे पाएंगे।

read more : Madhya Pradesh : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

TAGGED:chattisgarhHindi NewsnewsRaipur Water IssueTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postअग्निपथ

Supreme Court Hearing : भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की नहीं दी मंजूरी,एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

By Abhishek Singh
Damodar Yadav Statement
मध्य प्रदेश

Damodar Yadav Statement: दामोदर यादव का बड़ा बयान, धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी की मांग, छतरपुर आने का किया ऐलान

By Yoganand Shrivastava
Sirohi Murder Case
राजस्थान

Sirohi Murder Case: पत्नी को घुमाने के बहाने रची हत्या की साजिश, उदयपुर से लौटते वक्त गला घोंटकर मारने का आरोप

By Yoganand Shrivastava
Gold Locket Snatching
बिहार

Gold Locket Snatching: बच्चे का सोने का लॉकेट काटकर भाग रहा उचक्का पकड़ाया, लोगों ने दौड़ाकर दबोचा

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?