Cash Seizure : रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और बैग से मिली नई करेंसी, पुलिस और ACCU की पूछताछ जारी
राकेश मिश्रा
Cash Seizure : बिलासपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी में एक संदिग्ध व्यक्ति से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी को गिरफ्तार किया।जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग से 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों में कुल 17 लाख 90 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई है और मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है।

Cash Seizure : पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम अर्जुन बजाज है। प्रारंभिक जांच में कैश के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर संदेह जताया जा रहा है। आशंका है कि यह रकम किसी अवैध गतिविधि या अपराध से जुड़ी हो सकती है।फिलहाल पुलिस और ACCU की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

