Iran US ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव पर फिलहाल तो अल्पविराम लगा है, लेकिन 48 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि दोनों देशों के बीच जुबानी जंग फिर शुरू हो गई है। इस बीच, यह साफ नहीं कि यह सीजफायर कितने समय तक कायम रहेगा।
Iran US ceasefire: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर ऐतिहासिक अविश्वास उनके बार-बार किए गए वादाखिलाफी के कारण है। गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि वार्ता शुरू होने से पहले ही ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव में से तीन बिंदुओं का उल्लंघन हो चुका है।
Iran US ceasefire: 10 सूत्री प्रस्ताव के उल्लंघन का दावा
गालिबाफ ने तीन प्रमुख उल्लंघनों का जिक्र किया:
- लेबनान में युद्धविराम का पालन नहीं – गालिबाफ ने कहा कि प्रस्ताव के पहले खंड के तहत लेबनान और अन्य क्षेत्रों में तुरंत युद्धविराम लागू होना चाहिए था, जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया।
- ईरान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन – फ़ार्स प्रांत के लार शहर में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को नष्ट किया गया, जो प्रस्ताव के उल्लंघन का उदाहरण है।
- संवर्धन के अधिकार से इनकार – समझौते के छठे खंड में शामिल अधिकारों को नजरअंदाज किया गया, जो बातचीत के लिए प्रस्तावित आधार को कमजोर करता है।
गालिबाफ ने कहा कि इन हालात में द्विपक्षीय युद्धविराम या वार्ता करना व्यावहारिक नहीं है।
Iran US ceasefire: अमेरिका ने ईरान के आरोपों का जवाब दिया
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ईरान लेबनान के मसले को लेकर वार्ता को विफल करना चाहता है, तो यह उनका निर्णय होगा। उन्होंने इसे “मूर्खतापूर्ण विकल्प” बताया, लेकिन इसे ईरान का अधिकार करार दिया।
Iran US ceasefire: व्हाइट हाउस का दावा, सभी लक्ष्य पूरे
व्हाइट हाउस ने ट्वीट में कहा, “पहले दिन से ही तय समय और योजना के अनुसार हर लक्ष्य हासिल किया गया। ईरान की नौसेना नष्ट, रक्षा औद्योगिक आधार पूरी तरह नष्ट, परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षा विफल, और क्षेत्र में ईरान की धमकाने की क्षमता समाप्त।”
read also: India Weather Update: उत्तर-मध्य भारत में रुकेगी बेमौसम बारिश, IMD का अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी





