,

Durg Theft Case: दुर्ग में सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

Durg Theft Case

Durg Theft Case: सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Durg Theft Case: दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 8,22,480 रुपए का सामान जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच घर से बाहर थे। इसी दौरान आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

durg theft case

read also: PMAY Fraud Allegation : प्रधानमंत्री आवास योजना में धोखाधड़ी का आरोप, रोजगार सहायक पर लगे गंभीर आरोप

Durg Theft Case: तकनीकी जांच से मिले सुराग, स्कूटी भी जब्त

पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की। चोरी के जेवर तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को बेचने के लिए दिए गए थे। आरोपियों ने चोरी की रकम से एक स्कूटी भी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…