Congress Protest : बयान को लेकर गरमाया सियासी माहौल
रिपोर्टर : प्रविंस मनहर
Congress Protest : रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन कर नाराजगी जताई। राजीव चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बयान को अनुचित बताया और इसे वापस लेने की मांग की।

Congress Protest : कांग्रेस नेताओं ने बयान को बताया निंदनीय
Congress Protest : प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक माहौल खराब होता है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने कहा कि किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को एक अनुभवी नेता बताते हुए उनके खिलाफ की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया और आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।
read more : Smuggling Case : अंबिकापुर में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से सप्लायर गिरफ्तार

