Smuggling Case : पहले 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
Smuggling Case : अंबिकापुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से करीब 4 किलो गांजा, एक हुंडई i20 कार और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई में लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये का माल जब्त किया गया था।

Smuggling Case : उड़ीसा से सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क पर शिकंजा
Smuggling Case : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा सप्लायर के रूप में उड़ीसा निवासी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचाई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
read more: Workers Protest : गेवरा खदान में ठेका मजदूरों का घेराव, शोषण के खिलाफ उठी आवाज

