Land Dispute Pakhanzur : 40 डिसमिल जमीन विवाद के कारण हुई हिंसक घटना, मृतक और घायल परिवार
Land Dispute Pakhanzur : हृदयपुर PV 27 में 40 डिसमिल जमीन को लेकर बीते दिनों हुई हिंसक घटना के बाद आज राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंची। बैठक में ग्रामीणों का अधिकारियों के प्रति नाराजगी का दृश्य देखने को मिला। पिछले 11 वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद में 2022 में मृतक के पिता ने कमिश्नर से केस जीतकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिलाया था, लेकिन तहसीलदार द्वारा कार्रवाई केवल कागजों में की गई।

इस चूक के चलते खूनी संघर्ष में 22 वर्षीय युवक निवेश मजुमदार की मौत हो गई और परिवार के 5 लोग घायल हुए, जिनका इलाज रायपुर अस्पताल में चल रहा है।
Land Dispute Pakhanzur : अतिक्रमण हटाने की मांग पर ग्रामीण अड़े, प्रशासन ने दिया 24 घंटे का मोहलत
Land Dispute Pakhanzur : बैठक में ग्रामीणों ने तहसीलदार से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की और गुस्सा जताया। प्रशासन की लगातार समझाइश के बाद 24 घंटे की मोहलत पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आगामी दिन दोपहर को आरोपियों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
read more : Geeta Bharati Book Launch : हिंदी मुक्तक रचना के माध्यम से साहित्य और संस्कृति का सशक्त संदेश

