Ministry Talent Award : प्रतिभाशाली बच्चों और कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, कोरोना के बाद परंपरा पुनः शुरू
Ministry Talent Award : मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा 07 अप्रैल को मंत्रालय वल्लभ भवन, कक्ष क्रमांक 506 में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे।

Ministry Talent Award : कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने मंत्रालय में आग बुझाने का साहसिक कार्य किया। इसके अलावा, 2019 में सुशील चंद्र वर्मा पुरस्कार के लिए चयनित, परंतु योजना बंद होने से वंचित रहे कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
Ministry Talent Award : नवाचार और योगदान की पहचान: पत्रकार, लेखक, वंदे मातरम् गायन टीम समेत कई क्षेत्रों के कर्मचारी होंगे सम्मानित
Ministry Talent Award : इस वर्ष कार्यक्रम में उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने खेलकूद में पदक जीते, पुस्तकें प्रकाशित की हैं या सामाजिक योगदान दिया है। हर महीने के प्रथम कार्य दिवस पर मंत्रालय के सामने वंदे मातरम् गाने वाली टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।
Ministry Talent Award : साथ ही, कर्मचारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार साथियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम में नवाचार और विविधता का संगम देखने को मिलेगा। मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों में इस कार्यक्रम के पुनः आरंभ होने से खुशी और उत्साह व्याप्त है।

