,

लखनऊ होटल हत्याकांड: आरोपी बेटा गिरफ्तार, बाप की तलाश जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow hotel murder case: Accused son arrested, search for father continues

लखनऊ से सामने आए सनसनीखेज़ मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस की पड़ताल में बाप-बेटे से जुड़े कई पहलुओं का पर्दाफाश हुआ है। हत्याकांड की जांच के लिए लखनऊ की पुलिस टीम आगरा पहुंची है। पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के घरों का ताला खोलकर जांच पड़ताल की है। आसपास के कई पड़ोसियों से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए गए है।

बस्ती के लोगों की मांग, हत्यारोपी को हो सजाए मौत

जिस बस्ती में आरोपी और मृतक रहते थे वहां के लोगों का कहना है कि, आरोपियों को मौत की सज़ा होनी चाहिए। आरोपी अरशद अपनी मां,बहनों को घर में ताले में बंद कर जाता था। 12 दिन पहले पड़ोसियों से अरशद के परिवार की लड़ाई हुई थी, जिसके बाद अरशद के पूरे परिवार ने बस्ती छोड़कर कहीं और रहना शुरू कर दिया था।

हत्या के बाद अरशद ने वीडियो किए थे वायरल

वारदात के बाद आरोपी अरशद के वीडियो वायरल हो रहे है। वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया गया है पुलिस उनके घर पहुंच रही है। वायरल वीडियो के आधार पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में लोगों ने अरशद को झूठा बताया। लोगों के मुताबिक सज़ा से बचने के लिए आरोपी अरशद मनगढ़ंत कहानी बना रहा है। आरोपी की पत्नी भी उसे छोड़ के जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की जिसमें आरोपी की पत्नी ने बताया कि, आरोपी अरशद साइको है, घर पर बेवजह मारपीट करता है। बता दे कि, चार बहने और मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार किया है। अरशद के बाद पुलिस को उसके आरोपी पिता की तलाश है। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि, अरशद का परिवार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की