Job Camp : बेतिया, बिहार के West Champaran जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से 6 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक अलग-अलग प्रखंडों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। जॉब कैंप रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जहां उम्मीदवार सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर सकेंगे।

Job Camp : कितने पद और कितनी सैलरी?
इस भर्ती अभियान के तहत करीब 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से:
Job Camp : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर
जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹17,000 से ₹23,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही PF (भविष्य निधि) और ESIC जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं या 12वीं पास
आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष
चयनित उम्मीदवारों को देशभर में काम करने का अवसर मिल सकता है।
Job Camp : कब और कहां लगेगा जॉब कैंप?
रोजगार मेला अलग-अलग प्रखंडों में इस प्रकार आयोजित होगा:
6 अप्रैल: बेतिया
7 अप्रैल: बगहा-1
8 अप्रैल: बगहा-2
9 अप्रैल: रामनगर
10 अप्रैल: नरकटियागंज
11 अप्रैल: गौनाहा
Job Camp : आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में पहुंचकर सीधे आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि उम्मीदवारों का नाम भारत सरकार के NCS (National Career Service) पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8002661906 पर संपर्क किया जा सकता है।

