,

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा: बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत

Muzaffarnagar

Report: Anuj Saini

Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। थाना तितावी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Muzaffarnagar काल बनकर आई बस, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार अपनी पत्नी और दो बच्चों (बेटा और बेटी) के साथ हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर दौड़ रही एक अनियंत्रित बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता और उनके दोनों मासूम बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Muzaffarnagar गांव में पसरा मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना मृतक के गांव पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। एक साथ पिता और दो बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पूरा परिवार किसी काम से बाहर गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे कभी वापस नहीं लौटेंगे।

Muzaffarnagar मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने लगाया जाम

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर हंगामा भी किया। सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read this: School Chale Hum: आज स्कूली बच्चों ने मनाई ‘दीपावली,’ सीएम डॉ. यादव ने किताबें-साइकिलें देकर जीत लिया दिल

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…