Raipur Water Crisis : खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन
Raipur Water Crisis : रायपुर के लाभांडी इलाके में गंदे पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। खबर सामने आने के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

Raipur Water Crisis : निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
निगम आयुक्त विश्वदीप लाभांडी की संकल्प सोसायटी फेस-2 पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रहवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
Raipur Water Crisis : स्वच्छ पानी और वॉटर एटीएम सुधार के निर्देश
आयुक्त ने निर्देश दिए कि टैंकर के माध्यम से साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही खराब वॉटर एटीएम मशीन को जल्द ठीक कर चालू करने के लिए कहा गया है।
Raipur Water Crisis : स्वास्थ्य शिविर और सख्त निर्देश
गंदे पानी की समस्या को देखते हुए मेडिकल मोबाइल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जोन 9 के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।
Raipur Water Crisis : साल पुरानी समस्या, अब उम्मीद
लाभांडी क्षेत्र में पिछले चार वर्षों से जल संकट बना हुआ है। टैंकर से मटमैला पानी सप्लाई किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अब प्रशासन की सक्रियता के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

