Gwalior: मुखबिरी के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने पड़ोसी पर बरसाईं गोलियां; घटना CCTV में कैद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior के हजीरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश और शक के चलते सरेराह फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंदनपुरा इलाके में “मुखबिरी” के संदेह में एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जिसका लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

Gwalior पुरानी रंजिश और मुखबिरी का शक बना विवाद की जड़

मिली जानकारी के अनुसार, चंदनपुरा निवासी आशीष चौहान और उनके पड़ोसी विजय शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी विजय को शक था कि आशीष पुलिस या अन्य मामलों में उसकी मुखबिरी करता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आवेश में आकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आशीष पर फायरिंग शुरू कर दी।

Gwalior सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, बाल-बाल बची जान

फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर हथियार लहराते और गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। गनीमत रही कि इस हमले में आशीष चौहान की जान बच गई। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत हजीरा थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

Gwalior चार आरोपियों पर मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

फरियादी आशीष चौहान की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। हजीरा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read this: chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

Raipur Murder: रायपुर में मामूली विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Murder: आमासिवनी में पैसों के विवाद ने बनाया खूनी वारदात का