AWACS Aircraft : सऊदी एयर बेस पर मिसाइल-ड्रोन अटैक, अमेरिकी E-3 सेंट्री विमान समेत कई सैन्य संसाधन प्रभावित
AWACS Aircraft : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Iran और United States के बीच संघर्ष और गहराता जा रहा है। हाल ही में ईरान द्वारा किए गए हमले ने अमेरिका की सैन्य ताकत को बड़ा झटका दिया है।

AWACS Aircraft : 27 मार्च को Prince Sultan Air Base पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। यह एयर बेस पश्चिम एशिया में अमेरिकी वायु अभियानों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां से खुफिया जानकारी, हवाई ईंधन भराई और सैन्य ऑपरेशन संचालित किए जाते हैं।
इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए, वहीं अमेरिकी सेना के महत्वपूर्ण विमान भी प्रभावित हुए। खास तौर पर E-3 Sentry (AWACS) विमान को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे अमेरिका की “आसमानी आंख” कहा जाता है।
यह विमान युद्ध के दौरान दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और अपने सैन्य बलों को निर्देश देने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी क्षति को अमेरिका के लिए रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है।
AWACS Aircraft : AWACS विमान की खासियत
E-3 Sentry एक उन्नत एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम है, जिसे Boeing द्वारा विकसित किया गया है।यह विमान 30,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक हवाई और समुद्री लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है। इसमें लगा 360 डिग्री रडार सिस्टम हर दिशा में निगरानी करता है, जिससे यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन विमानों को भी पकड़ सकता है।यह 8 से 11 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है और हवा में ईंधन भरने के बाद 24 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। साथ ही, यह फाइटर जेट, नौसेना और जमीनी बलों को रियल-टाइम जानकारी देकर पूरे युद्ध संचालन को नियंत्रित करता है।

