,

Iran shoots down US F-16: ईरान ने अमेरिकी F-16 और MQ-9 ड्रोन मार गिराने का किया दावा, Middle-East में फिर बढ़ा तनाव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Iran shoots down US F-16

Iran shoots down US F-16: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और फाइटर जेट F-16 को निशाना बनाया है। ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई। IRGC ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान और एक MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Iran shoots down US F-16: नागरिक और औद्योगिक साइट्स पर हमलों का जवाब

ईरान की Tasnim News Agency के मुताबिक, यह कार्रवाई उन हमलों के जवाब में की गई है जो ईरान के नागरिक और औद्योगिक इलाकों पर किए गए थे। IRGC का दावा है कि उसने ‘कब्जे वाले क्षेत्रों’ में स्थित अमेरिकी-इजरायली ठिकानों को भी निशाना बनाया। इसका उद्देश्य अमेरिका और उसके सहयोगियों को जवाब देना बताया जा रहा है।

Iran shoots down US F-16: IRGC का F-16 और MQ-9 ड्रोन मारने का दावा

IRGC के अनुसार, साउथ ईरान के Shiraz के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिरा दिया गया है। साथ ही, IRGC ने यह भी दावा किया कि उसने अमेरिकी F-16 फाइटर जेट पर हमला किया है। हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान या जेट की स्थिति के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Iran shoots down US F-16: अमेरिका ने दावों की पुष्टि नहीं की

अमेरिका की तरफ से अब तक इन दावों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे दावों की स्वतंत्र पुष्टि बेहद जरूरी होती है, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में दोनों पक्ष इन्फॉर्मेशन वार (सूचना युद्ध) में लगे हुए हैं और दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा सकता है।

Iran shoots down US F-16: मध्य-पूर्व का तनाव बढ़ता जा रहा है

मध्य-पूर्व में पहले से जारी तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल की तरफ से छोटे और बड़े हमले किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस संघर्ष के और व्यापक होने के आसार हैं। फिलहाल, पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि यह युद्ध कब और किस मोड़ पर खत्म होगा, और क्या दोनों पक्ष किसी डील या समझौते तक पहुँच पाएंगे।

read also: Iran warns US troops: ईरान की अमेरिकी सैनिकों की दी धमकी, कहा- ताबूत में लौटेंगे, US मिडिल ईस्ट में बढ़ा रहा सेना

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट