Chhattisgarh encroachment : वन विभाग की कार्रवाई में बेघर हुई दृष्टिहीन महिला
Chhattisgarh encroachment : मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर जिले के जनकपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर रही है। विभाग ने कम्पार्टमेंट क्रमांक 1271 की वनभूमि पर अवैध कब्जा हटाते हुए निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया।

Chhattisgarh encroachment : इस कार्रवाई में दृष्टिहीन महिला मुन्नी बाई का आशियाना उजड़ गया। मुन्नी बाई ने बताया कि वह मजबूरी में यहां घर बना रही थीं। उनके पति गंभीर बीमारी (टीबी) से पीड़ित हैं और पारिवारिक विवाद के कारण अलग रहना पड़ रहा था। उन्होंने भावुक होकर कहा:
“मैं दोनों आंखों से अंधी हूं, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं… अब मैं कहां जाऊं? वन विभाग ने मेरा घर तोड़ दिया, अब हमारे पास रहने की कोई जगह नहीं है।”
महिला का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्माण में उपयोग की गई लकड़ी भी जब्त कर ली। वहीं अन्य कब्जाधारी बनवसिय ने भी बताया कि उनके निर्माणाधीन घर को भी तोड़ दिया गया।
Chhattisgarh encroachment : वन विभाग का पक्ष और स्थानीय प्रतिक्रिया

Chhattisgarh encroachment : वन विभाग के फॉरेस्टर रामायण शर्मा ने कहा कि वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। “कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे हटाया गया है। लकड़ी जब्त की गई है और संबंधित व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
यह मामला अब केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रह गया है। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित महिला के पुनर्वास और राहत के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
read more : volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

