Chhattisgarh : कांकेर में आरोप के बाद सियासी भूचाल, बीजेपी पर निशाना
Chhattisgarh : भानुप्रतापपुर से सामने आए एक गंभीर मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान पर एक शासकीय कर्मचारी द्वारा दैहिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे जिले में राजनीतिक भूचाल आ गया है और मामला चर्चा का विषय बन गया है।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के खिलाफ इस तरह के आरोप सामने आना चिंताजनक है और इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
Chhattisgarh : सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल, FIR की उठाई मांग
Chhattisgarh : भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार में शासकीय कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार के “सुशासन” के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से जुड़े पुराने आरोपों का जिक्र करते हुए यह भी सवाल किया कि भाजपा के लोग मधु ईश्वर पर एफआईआर कब दर्ज कराएंगे।
गौरतलब है कि भूपेश बघेल चारामा में आयोजित तहसील स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बयान दिया।

