liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक
खैरागढ़ जिले की जालबंधा शराब दुकान में एक ग्राहक से कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने आई है। मारपीट, गाली-गलौज और पैसे लेने के बावजूद शराब छीनने के आरोप ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

liquor shop : ग्राहक ने लगाया गंभीर आरोप
पीड़ित चंद्रेश वर्मा का कहना है कि उन्होंने 250 रुपए देकर 3 पाव देसी शराब खरीदी। भुगतान के बाद जैसे ही वह शराब लेकर बाहर निकल रहे थे, दुकान संचालक लोमस कुमार ने उन्हें रोक लिया और शराब वापस छीन ली।
liquor shop : खुलेआम धमकी और मारपीट

ग्राहक के अनुसार, संचालक ने पैसे लेने से इनकार किया और काउंटर छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने ग्राहक का कॉलर पकड़कर धमकी दी:”जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता”।बीच बाजार में गाली-गलौज और मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
liquor shop : पिछले मामलों का सिलसिला जारी
जानकारी के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। जिले की कई शराब दुकानों से ग्राहकों के साथ मारपीट, अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की चुप्पी कर्मचारियों के हौसले बुलंद कर रही है।
READ MORE : Bhopal inauguration : निवेश नगर में नव निर्मित पार्क का लोकार्पण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

