Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर
कोरिया जिला की पटना तहसील में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया।

Korea : बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौके पर मौत
तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मवेशी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए।
Korea : पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान
इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशी ही आजीविका का मुख्य साधन होते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना ने प्रभावित परिवारों को गहरा झटका दिया है।
Korea : जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दुख जताया।
Korea : प्रशासन ने मुआवजे का दिया आश्वासन
प्रशासन ने पटवारी को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित पशुपालकों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस प्राकृतिक आपदा से स्तब्ध हैं
READ MORE : Murder Case : रायपुर में लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

