Deepak Baij Surajpur Statement : सूरजपुर दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ
रिपोर्टर: आकाश कसेरा
सूरजपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज अपने दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Deepak Baij Surajpur Statement : नक्सल समस्या पर उठाए सवाल
दीपक बैज ने बस्तर में नक्सल समस्या को लेकर कहा कि इसका खत्म होना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की 31 मार्च की डेडलाइन के बाद क्या यह गारंटी है कि किसी निर्दोष आदिवासी को जेल नहीं भेजा जाएगा और फर्जी एफआईआर दर्ज नहीं होंगी।उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन का दोहन नहीं होना चाहिए।
Deepak Baij Surajpur Statement : भाजपा पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी धर्मांतरण के मुद्दे को खत्म नहीं होने देना चाहती, क्योंकि यही उसका वोटबैंक है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है।
Deepak Baij Surajpur Statement : गुटबाजी के सवाल पर दिया जवाब
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर दीपक बैज ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी नेता एकजुट हैं और यदि कोई नाराज भी है तो उसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।
read more : Lucknow: UP में रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: 26 और 27 मार्च को लगातार दो दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

