Dantewada Dead Body Case : दंतेवाड़ा में सनसनी, पुलिया के नीचे मिला शव
रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना
दंतेवाड़ा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिया के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। यह मामला बचेली थाना क्षेत्र के पटेल पारा का है, जहां सुबह-सुबह इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Dantewada Dead Body Case : लापता युवक की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लक्षण इलामी के रूप में हुई है, जो बीती रात से अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन सुबह उसका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।
Dantewada Dead Body Case : पुलिया के नीचे मिला शव
बताया जा रहा है कि पाढ़ापुर–किरंदुल मुख्य मार्ग की पुलिया के नीचे युवक का शव पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Dantewada Dead Body Case : पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर बचेली थाना प्रभारी प्रहलाद साहू पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Dantewada Dead Body Case : शराब के नशे में होने की आशंका
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शराब के नशे में था। शुरुआती अनुमान के अनुसार, संभवतः पुल की रेलिंग से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी।
Dantewada Dead Body Case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

