Road Block Protest : कांग्रेस के नेतृत्व में इमली छापर चौक पर प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह ठप
Road Block Protest : कटघोरा के कोरबा-कुसमुंडा मार्ग स्थित इमली छापर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और आमजन शामिल हुए।

सुबह 11 बजे से जारी इस प्रदर्शन के चलते चार पहिया वाहनों, यात्री बसों और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Road Block Protest : फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग
Road Block Protest : प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराना है। उनका कहना है कि लंबे समय से यह काम रुका हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
read more : Supreme Court: महिला सैन्य अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, परमानेंट कमीशन न मिलने पर पेंशन का अधिकार

