By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Ram Navami Prakatya Parv : श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर 7 स्थलों पर होगा प्राकट्य पर्व का आयोजन
मध्य प्रदेश

Ram Navami Prakatya Parv : श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर 7 स्थलों पर होगा प्राकट्य पर्व का आयोजन

Swadesh News
Last updated: March 23, 2026 9:22 pm
By Swadesh News
Share
4 Min Read
SHARE

Ram Navami Prakatya Parv : लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य में दिखेगी श्रीराम की महिमा

Ram Navami Prakatya Parv : श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 27 मार्च, 2026 को सात स्थलों पर श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका, गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा। इनमें श्रीराम राम राजा मंदिर प्रांगण ओरछा धाम (निवाड़ी), भरत घाट – चित्रकूट (सतना), श्रीराम जानकी (पंचायती) मंदिर – शहडोल, मंगल भवन परिसर – उमरिया, जुगल किशोर मंदिर प्रांगण – पन्ना, सीतामढ़ी – कोतमा (अनूपपुर) और अहमदपुर – बरेली (रायसेन) पर कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा और कार्यक्रम में सभी का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। श्रीराम के सम्बन्ध में पौराणिक मान्यताओं के साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुतियां प्रचलित हैं, जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य है। संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा के अनुरूप, धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए ‘प्राकट्य पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है।

Ram Navami Prakatya Parv : ओरछा धाम में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुन्देली लोक गायन की प्रस्तुति सुश्री मुस्कान प्रजापति, छतरपुर द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका सुश्री माण्डवी अजय आरोणकर, भोपाल के निर्देशन में होगी। वहीं, सुविख्यात गायिका सुश्री सौम्या शर्मा, विदिशा द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Ram Navami Prakatya Parv : चित्रकूट में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति सुश्री स्नेहा मिश्रा, मऊगंज द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका सुश्री तरुणा सिंह, ग्वालियर के निर्देशन में होगी। सुविख्यात भजन गायक शर्मा बंधु, उज्जैन द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Ram Navami Prakatya Parv : शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति सुश्री रीता तिवारी, रीवा द्वारा दी जाएगी। इसके बाद हनुमान लीला का मंचन अखण्ड सुदर्पण जन कल्याण समिति, खण्डवा के कलाकारों द्वारा होगा। सुविख्यात गायिका सुश्री भारती विश्वनाथन, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Ram Navami Prakatya Parv : उमरिया में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति श्री मुनीन्द्र मिश्रा, शहडोल द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति डॉ. नेहा विश्वकर्मा, जबलपुर के निर्देशन में होगी। गायिका सुश्री पल्लवी तिवारी, सिवनी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Ram Navami Prakatya Parv : पन्ना में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुन्देली लोक गायन की प्रस्तुति सुश्री खुशी तिवारी, छतरपुर द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सुश्री मनस्वी भोजने, भोपाल के निर्देशन में होगी। गायक श्री यश गोपाल श्रीवास्तव, सागर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Ram Navami Prakatya Parv : कोतमा, अनूपपुर में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति श्री अजय कुमार, सीधी द्वारा दी जाएगी। इसके बाद रामलीला की प्रस्तुति श्री अरविंद कुमार पटेल, सीधी के निर्देशन में होगी। वहीं, गायक श्री सुजीत तिवारी, वाराणसी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

READ MORE : MP PWD : डिजिटल मिशन, अब ‘लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप’ और GIS रोड मास्टर प्लान से बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए पॉलीहाउस खेती एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है।
वीडियो

Polyhouse Farming India : 1 एकड़ में गुलाब की खेती | 36 लाख सालाना कमाई!

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Baba Barfani Darshan
उत्तराखंड

Baba Barfani Darshan: अमरनाथ यात्रा 2026 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12 दिनों में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

By Yoganand Shrivastava
अरहर की खेती कैसे करें? उन्नत बीज, बीज उपचार, कीट नियंत्रण और सरकारी योजना | Tuar Farming Guide
वीडियो

अरहर की खेती कैसे करें? उन्नत बीज, बीज उपचार, कीट नियंत्रण और सरकारी योजना | Kisan Sandesh

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Supaul Bank Account News
बिहार

Supaul Bank Account News: सुपौल में आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, बैलेंस देख परिवार और बैंक कर्मी भी चौंके

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?