MCB Bribery Case : 33 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी
मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO और अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में 33 हजार रुपये की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल को पास करने के लिए घूस ली जा रही थी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
MCB Bribery Case : कार्रवाई के बाद नगरपालिका में हड़कंप, आरोपियों को अंबिकापुर ले जाया गया
इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी टीम ने आवश्यक दस्तावेज भी जब्त किए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार दोनों अधिकारियों को आगे की पूछताछ के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है। एसीबी का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

