Tribal Games Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ महामाया की पावन भूमि अंबिकापुर से प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सरगुजा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने सरगुजा ओलंपिक के आयोजन का ऐलान करते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के खिलाड़ियों को नया मंच प्रदान करेगा।

Tribal Games Chhattisgarh : मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में ओलंपिक आयोजन के बाद सरगुजा के लोगों में उपेक्षा की भावना थी, जिसे दूर करने के लिए सरकार ने सरगुजा ओलंपिक शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरगुजा ओलंपिक का शुभंकर “गजरु” रखा गया है और यह प्रतियोगिता 3 दिनों तक 12 खेल विधाओं में आयोजित की जाएगी।
Tribal Games Chhattisgarh : विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, लेकिन लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। अब डबल इंजन सरकार इसे समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से केंद्र सरकार का सपना साकार हो रहा है।

Tribal Games Chhattisgarh : खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ रुपये, सिल्वर पर 2 करोड़ और ब्रॉन्ज पर 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
Tribal Games Chhattisgarh : उन्होंने यह भी बताया कि पंडरापाठ में 20 करोड़ रुपये की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जाएगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमनेश कुजूर के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
Tribal Games Chhattisgarh : इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी छत्तीसगढ़ में किया जाएगा, जिसमें कुछ प्रतियोगिताएं सरगुजा में आयोजित होंगी। यह आयोजन प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बड़ा अवसर साबित होगा।
read more : nawada-rajauli : रजौली में बड़ी साजिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

