Chaitra Navratri : पशुपतिनाथ मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित, भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा गांव
रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना
Chaitra Navratri : किरंदुल क्षेत्र के कोडेनार ग्राम पंचायत स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी माँ दुर्गा की अखंड ज्योत विधि-विधान के साथ प्रज्वलित की गई।

सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा, जहाँ पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योत जलाई गई। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
Chaitra Navratri : शाम के समय ग्राम की मातृशक्ति ने भक्ति में लीन होकर माँ दुर्गा के भजनों का मधुर गायन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
Chaitra Navratri : नवरात्र के नौ दिनों तक यह अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहेगी और ग्राम पंचायत का माहौल पूरी तरह भक्ति और आस्था से ओतप्रोत रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँचकर माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ग्रामवासियों की एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाता है।
READ MORE : Chhattisgarh : सैनिक स्कूल में चयनित 30 विद्यार्थियों का विधानसभा में सम्मान

